अब चांद पर अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा चीन, चंद्रमा पर मानवयुक्त चंद्र मिशन भेजने का भी चीन ने किया ऐलान

अब चांद पर अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा चीन, चंद्रमा पर मानवयुक्त चंद्र मिशन भेजने का भी चीन ने  किया ऐलान

नई दिल्ली: चीन अब चांद पर अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा. चीन ने चंद्रमा पर मानवयुक्त चंद्र मिशन भेजने का भी ऐलान किया. अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर वैज्ञानिक अन्य ग्रहों के बारे में जानकारी जुटाएंगे. 2028 से 2035 तक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का चीन निर्माण करेगा. 

साल 2050 तक चलने वाले अंतरिक्ष विज्ञान मिशन और अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम जारी किया. चांद पर पहुंचने के लिए हर देश कड़ी मशक्कत कर रहा है. भारत ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर इतिहास रचा था.