एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे "CUET 2026", राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कॉमन एंट्रेस एग्जाम की तैयारियां पूरी, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि ने 21 मई को प्रस्तावित "CUET 2026" एग्जाम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. परीक्षा के लिए राजधानी जयपुर में 223 एग्जाम सेन्टर बनाए गए है, जहां एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बैठने का अनुमान है. विवि प्रशासन ने परीक्षा में पारदर्शिता और सफल आयोजन के लिए सभी सेन्टर पर राजकीय सेवा के दो-दो कार्मिकों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है. आखिर विवि की परीक्षा को लेकर क्या है तैयारियां और अभ्यर्थियों को किन बातों का रखा है ध्यान, 

दरअसल, दो साल पहले तक विवि से सम्बद्ध कॉलेजों में बी.एससी. नर्सिंग, पैरामेडिकल, बीपीटी एवं फार्मेसी प्रवेश पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता था. इतना ही नहीं स्टूडेंट्स को एक कोर्स के लिए अलग-अलग फीस देनी पड़ती थी और फिर टेस्ट से गुजरना पड़ता था. ऐसे में अभ्यर्थियों की दिक्कतों को देखते हुए विवि प्रशासन ने पिछले साल से केन्द्रीय विश्वविद्यालय की तर्ज पर यूजी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग-अलग परीक्षा के बजाय एक ही टेस्ट करना तय किया. पहली साल की सफलता के बाद इस शैक्षणिक सत्र के लिए एक अप्रेल से 28 अप्रेल तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. विवि के कुलपति प्रो प्रमोद येवले ने बताया कि पिछले साल 88 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 हजार ने एग्जाम दिया. इस साल एक लाख आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जो 21 मई को एंट्रेस एग्जाम देंगे. सभी स्टूडेंट्स को एडमिशन कार्ड जारी किए जा चुके है. प्रो येवले ने बताया कि परीक्षा के लिए राजधानी जयपुर में 223 सेन्टर बनाए गए है. जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच एग्जाम होगा.

परीक्षा के 12 दिन बाद जारी होगा परिणाम
RUHS की  "CUET 2026" परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर
विवि के कुलपति प्रो प्रमोद येवले ने परीक्षा के शिड्यूल को लेकर दी जानकारी
उन्होंने बताया कि नर्सिंग संकाय में 10,600, फार्मेंसी संकाय में 20000,  
पैरामेडिकल की 530 सीट्स के लिए आयोजित की जा रही कॉमन एग्जाम
जयपुर में 21 मई को 223 सेन्टरों पर आयोजित होगी "CUET 2026" परीक्षा
RUHS CUET-2026 परीक्षा का परिणाम दो जून को किया जाएगा जारी  
काउंसलिंग की परीक्षा एक जुलाई से शुरू होगी, जिसमें चार राउण्ड आयोजित होंगे
काउंसलिंग के बाद चयनित स्टूडेंट के पूरे कोर्स का कैलेण्डर भी हमने जारी कर दिया है   

विवि प्रशासन ने परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि परीक्षा के दौरान किन किन वस्तुओं पर पूर्णतयः पाबन्दी रहेगी. इसके साथ ही किन किन वस्तुओं को परीक्षा के दौरान अनुमत किया गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए सभी अभ्यर्थियों को विवि प्रशासन की तरफ से पेयजल की बोटल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए है.