जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 1400 से अधिक नामांकन प्राप्त,1 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा

जयपुरः जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 1400 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए. जिला निर्वाचन शाखा की ओर से कुछ देर बाद फाइनल डेटा जारी होगा, आज नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों की ओर से 1300 से अधिक नामांकन दाखिल किए. अभी तक के आंकड़ों के अनुसार वार्ड 1 से 10 तक 86 उम्मीदवारों ने 99 आवेदन प्रस्तुत किए. वार्ड वार्ड 1 में 18, वार्ड 2 में 9, वार्ड 3 में 15, वार्ड 4 में 11, वार्ड 5 में 9, वार्ड 6 में 6, वार्ड 7 में 9, वार्ड 8 में 10, वार्ड 9 में 7 और वार्ड 10 में 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. वार्ड 11 से 20 तक 137 उम्मीदवारों ने किए 157 नामांकन, वार्ड 11 में 24, वार्ड 12 में 12, वार्ड 13 में 17, वार्ड 14 में 10, वार्ड 15 में 19, वार्ड 16 में 22, वार्ड 17 में 16, वार्ड 18 में 8, वार्ड 19 में 19 और वार्ड 20 में 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. 

वार्ड 21 से 30 तक 99 उम्मीदवारों ने 101 नामांकन दाखिल किये. वार्ड 21 में 7, वार्ड 22 में 12, वार्ड 23 में 9, वार्ड 24 में 11, वार्ड 25 में 12, वार्ड 26 में 10, वार्ड 27 में 7, वार्ड 28 में 10, वार्ड 29 में 19 और वार्ड 30 में मात्र 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. जयपुर नगर निगम के वार्ड 31 से 40 तक 76 उम्मीदवारों ने 83 नामांकन दाखिल किये. अभी तक के आंकड़ों के अनुसार वार्ड 31 में 8, वार्ड 32 में 11, वार्ड 33 में 5, वार्ड 34 में 12, वार्ड 35 में 9, वार्ड 36 में 8, वार्ड 37 में 8, वार्ड 38 में 6, वार्ड 39 में 9 और वार्ड 40 में 7 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. वार्ड 41 से 50 तक 69 उम्मीदवारों ने 77 आवेदन किए. वार्ड 41 में 5, वार्ड 42 में 2, वार्ड 43 में 7, वार्ड 44 में 3, वार्ड 45 में 7, वार्ड 46 में 10, वार्ड 47 में 18, वार्ड 48 में 5, वार्ड 49 में 7 और वार्ड 50 में 13 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. 

वार्ड 51 से 60 तक 63 उम्मीदवारों ने किए 71 आवेदन
वार्ड 51 में 9, वार्ड 52 में 3, वार्ड 53 में 6, वार्ड 54 में 7, वार्ड 55 में 6, वार्ड 56 में 8, वार्ड 57 में 10, वार्ड 58 में 4, वार्ड 59 में 8 और वार्ड 60 में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए. वार्ड 61 से 70 तक 103 उम्मीदवारों ने 115 नामांकन दाखिल किये. वार्ड 61 में 16, वार्ड 62 में 20, वार्ड 63 में 7, वार्ड 64 में 7, वार्ड 65 में 12, वार्ड 66 में 10, वार्ड 67 में 10, वार्ड 68 में 7, वार्ड 69 में 10 और वार्ड 70 में 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. वार्ड 71 से 80 तक 85 उम्मीदवारों ने 98 नामांकन दाखिल किए. वार्ड 71 में 13, वार्ड 72 में 11, वार्ड 73 में 5, वार्ड 74 में 9, वार्ड 75 में 6, वार्ड 76 में 12, वार्ड 77 में 12, वार्ड 78 में 11, वार्ड 79 में 12 और वार्ड 80 में 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. 

वार्ड 81 से 90 तक 65 उम्मीदवारों ने 70 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए. वार्ड 81 में 8, वार्ड 82 में 5, वार्ड 83 में 4, वार्ड 84 में 6, वार्ड 85 में 4, वार्ड 86 में 7, वार्ड 87 में 12, वार्ड 88 में 9, वार्ड 89 में 11 और वार्ड 90 में 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. नगर निगम के वार्ड 91 से 100 तक 61 उम्मीदवारों ने किये 66 नामांकन दाखिल, अभी तक के आंकड़ों के अनुसार वार्ड 91 में 5, वार्ड 92 में 5, वार्ड 93 में 3, वार्ड 94 में 3, वार्ड 95 में 4, वार्ड 96 में 11, वार्ड 97 में 9, वार्ड 98 में 7, वार्ड 99 में 15 और वार्ड 100 में 4 नामांकन पत्र प्राप्त हुए.   

वार्ड 101 से 110 तक 77 उम्मीदवारों ने किए 86 आवेदन, वार्ड 101 में 13, वार्ड 102 में 10, वार्ड 103 में 11, वार्ड 104 में 8, वार्ड 105 में 10, वार्ड 106 में 7, वार्ड 107 में 3 , वार्ड 108 में 8, वार्ड 109 में 9 और वार्ड 110 में 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. नगर निगम के वार्ड 111 से 120 तक 82 उम्मीदवारों ने 89 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए. वार्ड 111 में 6,  वार्ड 112 में 7, वार्ड 113 में 8, वार्ड 114 में 15, वार्ड 115 में 6, वार्ड 116 में 8, वार्ड 117 में 6, वार्ड 118 में 10, वार्ड 119 में 12 और वार्ड 120 में 11 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. वार्ड 131 से 140 तक 117 नामांकन पत्र और वार्ड 141 से 150 तक 100 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. कल 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा.