एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे "CUET 2026", राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कॉमन एंट्रेस एग्जाम की तैयारियां पूरी

एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे "CUET 2026", राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कॉमन एंट्रेस एग्जाम की तैयारियां पूरी

जयपुरः एक लाख से अधिक अभ्यर्थी "CUET 2026" देंगे. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कॉमन एंट्रेस एग्जाम की तैयारियां पूरी हो गई है. राजधानी में 21 मई को हो रही परीक्षा के लिए 223 केन्द्र बनाए गए है. विवि से जुड़े सभी कॉलेजों में नर्सिंग, पैरामेडिकल, बीपीटी और फार्मेंस संकाय के यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कॉमन एग्जाम हो रहा है. 

प्रवेश परीक्षा के पारदर्शिता और सफल आयोजन के लिए विवि ने कई कदम उठाए है. राजकीय सेवा में कार्यरत 2-2 कार्मिकों को प्रत्येक सेन्टर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किया. कैप, ब्रासलेट, पर्स, जूते, स्नीकर्स समेत कई तरह की वस्तुओं पर पाबन्दी लगाई गई है. कुलपति प्रो.प्रमोद येवले ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ये दूसरी बार एग्जाम हो रहा है. 

पिछले साल 88 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 77 हजार से एग्जाम दिया. इस साल एक लाख आठ हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया. प्रो.येवले ने दावा किया है कि स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है.