राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी

जयपुर : राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. सुबह सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतीशत जारी कर दिया गया है. जयपुर में सुबह 10 बजे तक 14.70 फीसदी मतदान हुआ है. जयपुर की 8 पंचायत समितियों में मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक 1 लाख 9 हजार 324 मतदाताओं ने वोट डाले हैं. चौमूं में 15.34 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है, मौजमाबाद में 16.79 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है. गोविंदगढ़ में 12.91 फीसदी मतदान हुआ है. जोकी सबसे कम मतदान प्रतिशत है. जयपुर जिले की 146 पंचायत समिति सीटों के लिए मतदान हो रहा है.

जयपुर के कालवाड़ झोटवाड़ा पंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 14.78% मतदान हुआ है. पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. वहीं जोबनेर पंचायत समिति के 107 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है. सुबह 10 बजे तक 15.95 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में EVM से वोटिंग हो रही है

पाली के सोजत में सुबह 10 बजे तक 14.29 प्रतिशत मतदान:
पाली के सोजत में सुबह 10 बजे तक 14.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. पंचायत चुनाव के पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान जारी है. जिला परिषद के 3 और पंचायत समिति के 15 वार्डों में मतदान हो रहा है.

डूंगरपुर की 5 पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत:
डूंगरपुर की 5 पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया है. भंडारी पंचायत समिति में 14 प्रतिशत, चिखली पंचायत में 13.32 प्रतिशत, पाडवा पंचायत समिति में 10.94 प्रतिशत, सागवाड़ा पंचायत समिति में  9.22 प्रतिशत, सीमलवाड़ा पंचायत समिति में 14.71 प्रतिशत, झोथरी, गलियाकोट का मतदान प्रतिशत नहीं आया है.

राजसमंद में प्रथम चरण के मतदान के आंकड़े जारी:
राजसमंद में प्रथम चरण के मतदान के आंकड़े जारी किए गए हैं. सुबह 10 बजे तक खमनोर में 13.13% और देलवाड़ा में 13.19% मतदान, चारभुजा पंचायत समिति में 10.37 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं. कुम्भलगढ़ में सबसे कम 5.71% मतदान, चारों समितियों के आंकड़े जारी हैं. सुबह 10 बजे तक देलवाड़ा मतदान प्रतिशत में सबसे आगे है, कुम्भलगढ़ पीछे हैं.

नागौर जिले में प्रथम चरण में अब तक 12.69% मतदान दर्ज:
नागौर जिले में प्रथम चरण में अब तक 12.69% मतदान दर्ज हुआ है. श्री बालाजी-अलाय पंचायत समिति में सर्वाधिक 16.10% मतदान हुआ. नागौर पंचायत समिति में 15.78%, खींवसर में 13.16% मतदान, डेह पंचायत समिति में 12.28%, पांचौड़ी में 10.98% मतदान, मूंडवा पंचायत समिति में सबसे कम 10.29% मतदान दर्ज हुआ है. मतदान को लेकर पंचायत समितियों में मतदान जारी है. 

झालावाड़ में पंचायत चुनाव के मतदान के आंकड़े आए सामने:
झालावाड़ में पंचायत चुनाव के मतदान के आंकड़े सामने आए हैं. सुबह 10 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी हुए हैं. भवानीमंडी पंचायत समिति में 15.46% मतदान दर्ज, अकलेरा पंचायत समिति में 7.71% मतदाताओं ने वोट डाले हैं. भवानीमंडी में मतदान की रफ्तार अकलेरा से आगे है. पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है.