मुजफ्फरपुरः यूपी के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से दहशत फैल गई. रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर और पत्नी नीलम कुंवर की हत्या हुई. बेंगलुरु में रह रहे बेटे ने CCTV देखकर पड़ोसियों को सूचना दी. घर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों के शव देखकर पुलिस को जानकारी दी.
अशोक कुंवर की चाकू से गोदकर और पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई. FSL टीम और पुलिस वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में जुटी है. प्रॉपर्टी विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है. SSP कांतेश मिश्रा ने कहा कि जल्द हत्या का खुलासा होगा और आरोपी गिरफ्तार होंगे.