नई दिल्ली: ISRO की एक और बड़ी कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर बधाई देते हुए कहा कि ISRO की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का पल है.
भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में ले जाने वाले है. GSLV-F17 का सफल लॉन्च, भारत के स्पेस सेक्टर की उत्कृष्टता, इनोवेशन और बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है. ISRO और भारतीय इंडस्ट्री के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे स्पेस प्रोग्राम को नई ताकत और विस्तार दे रही है. साथ ही पूरे स्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को बढ़ा रही है.
आपको बता दें कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने नया कीर्तिमान रचा है. ISRO को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. देश का पहला इमेजिंग सैटेलाइट लॉन्च किया है. GSLV-F17 ने EOS-05 को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है. ISRO ने श्रीहरिकोटा से भारत का एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किया.
EOS-05 जियो-ऑर्बिट से भारत का पहला समर्पित इमेजिंग सैटेलाइट बनेगा. GSLV रॉकेट से उड़ान के करीब 18 मिनट बाद EOS-05 तय ऑर्बिट में पहुंचा. ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने मिशन की सफलता पर खुशी जताई. EOS-05 से भारत को जियो-ऑर्बिट से महत्वपूर्ण रणनीतिक डेटा मिलने की उम्मीद है. एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट से भारत की इमेजिंग क्षमता को नई ताकत मिलेगी.