नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 139वां एपिसोड आयोजित हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदें. भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है. बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस,कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव पहुंच रही है. 4 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद जी की 150वीं जयंती है.
आर्य समाज और गदर पार्टी से जुड़े भाई परमानंद जी ने दक्षिण अफ्रीका, गुयाना में कार्य किया और आजादी की लड़ाई में काला पानी की सजा काटी. परमानंद जी ने भगत सिंह को भी पढ़ाया था.पीएम मोदी ने सड़क हादसे की शिकार एमपी के नर्मदापुरम् की शिवानी जी का जिक्र किया. शिवानी के परिवार द्वारा अंगदान के फैसले को समाज-देश में बड़ा संदेश देने वाला बताया. गांधी जयंती पर एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपए से अधिक दर्ज की गई. जो पिछले साल की तुलना में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा है.पीएम मोदी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, पंजाब में ऑर्गेनिक फार्मिंग का भी जिक्र किया.
मन की बात' लोक शक्ति की अराधना:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम आयोजित किया गया. PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' लोक शक्ति की अराधना है. 12 साल पहले 'मन की बात' की शुरुआत की. PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' लोगों के मानवीय प्रयासों को जानने का माध्यम है. 'मन की बात' से कई प्रेरक कहानियां सामने आई. PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' एक तीर्थ यात्रा से कम नहीं है.
'मन की बात' लोगों की भावना जानने का माध्यम:
'मन की बात' लोगों की भावना जानने का माध्यम है. PM मोदी ने कहा कि पर्यावरण के लिए जैविक खेती जरूरी है. वोकल फॉर लोकल पर लोगों का जोर है. देश के किसानों के लिए दुनिया के बाजार खुले. PM मोदी ने कहा कि खादी की लोकप्रियता दोबारा बढ़ रही है. खादी की 20 करोड़ से ज्यादा बिक्री रही है. PM मोदी ने कहा कि लोगों के प्रयास हेवल नदी जीवत हुई. बिहार का मखाना ग्रीस पहुंचा.
स्थानीय कारीगरों के उत्पादन को प्राथमिकता दें:
PM मोदी ने कहा कि त्योहारों को लेकर सफाई अभियान जारी है. स्थानीय कारीगरों के उत्पादन को प्राथमिकता दें. टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है. PM मोदी ने कहा कि ई-संजीवनी लोगों के लिए काफी अहम है. अब गांव के लोग भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है. PM मोदी ने कहा कि देश में प्रकृति के सम्मान की पुरानी परंपरा है. PM मोदी ने कहा कि चेन्नई में बने ब्रेन सेंटर का लोकार्पण किया. चेन्नई के युवा ब्रेन रिसर्च का काम कर रहे है. गांव के लोग नियमित जांच करवा रहे है.