पेपर लीक पर PM मोदी का नया वीडियो संदेश, बोले- संसद में कठोर कानून बनाने की तैयारी, हमें भविष्य के बारे में सोचना होगा

नई दिल्लीः पेपर लीक पर PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो संदेश जारी किया है. PM मोदी ने कहा कि संसद में कठोर कानून बनाने की तैयारी है. पेपर लीक पर हाई पावर टास्क फोर्स बनाएंगे. नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में टास्क फोर्स काम करेगी.        

उन्होंने कहा कि नया कानून बनाने की दिशा में काम कर रहे है. छात्रों के भविष्य से खेलने वाले जेल में हैं. परीक्षा प्रणाली को और पारदर्शी बनाएंगे. हमें भविष्य के बारे में सोचना होगा. भारत सरकार लगातार कदम उठा रही है.