अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर दौरे पर हैं. यहां से उन्होंने राजस्थान को विकास की बड़ी सौगात दी. पीएम मोदी ने कुल 16,686 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि अजमेर आस्था और शौर्य की धरती है. यहां तीर्थ भी है और क्रांति वीरों के पद चिन्ह भी हैं. मुझे इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का अवसर मिला.
कुछ समय पहले ही राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के 2 साल पूरे हुए हैं. आज का दिन विकास के इसी अभियान को तेज करने का दिवस है. आज करीब 17 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ. यह सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे. राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे. 2 साल पहले राजस्थान की भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की खबरें आती थी.
HPV टीकाकरण अभियान का किया गया शुभारंभ:
अब पेपर लीक पर लगाम लगी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है. आज इसी मंच से राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं. आज देशभर की बेटियों के लिए नया अभियान शुरू किया गया है. HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया. यह अभियान देश की नारी शक्ति को सशक्त करने की दिशा में नया कदम है. यदि मां स्वस्थ है तो परिवार हर सकंट का सामना कर सकता है.
भाजपा सरकार सत्ताभाव से नहीं संवेदनशीलता के साथ काम करती है:
इसी भाव से भाजपा सरकार ने महिलाओं को संबल देने की अनेक योजनाएं चलाई. गर्भावस्था के दौरान कुपोषण माताओं के जीवन के लिए खतरा होता था. मां को पोषक आहार मिले इसके लिए 5 हजार रुपए खाते में देने की योजना चलाई. भाजपा सरकार सत्ताभाव से नहीं संवेदनशीलता के साथ काम करती है. भाजपा की डबल इंजन सरकार राजस्थान में विकास पर काम कर रही है. आज व्यापारी से आसानी से अपना सामान बाहर बेच पाते है.
राजस्थान के लोग जानते है कि देश का सम्मान क्या होता है:
एक पर्यटक कई परिवारों की रोजी रोटी बन जाता है. इसी सोच के साथ हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक कनेक्टिविटी पर बल दे रही है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल कोरिडोर बनाया जा रहा है. राजस्थान के लोग जानते है कि देश का सम्मान क्या होता है. हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. इसमें दुनिया के अनेक देशों के पीएम, राष्ट्रपति, मंत्री आए. दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्ताधर्ता भी आए. सभी ने भारत की खुले मंच से प्रशंसा की, 'आपको गर्व हुआ.
हताशा निराशा में डूबी कांग्रेस ने क्या किया यह आपने देखा है:
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हताशा निराशा में डूबी कांग्रेस ने क्या किया यह आपने देखा है. दुनियाभर के मेहमानों के सामने कांग्रेस ने देश को बदनाम करने की कोशिश की. कांग्रेस आज पूरे देश में लगातार हार रही है. गुस्से में इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है. आज वो INC के बजाए MMC बन गई है. मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस बन गई है. राजस्थान के मेरे वीरों इतिहास गवाह है.
कांग्रेस भी माओवादी की तरह घात लगाकर कहीं भी घुस जाती है:
मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी. इसलिए मुस्लिम लीग ने देश को बांट दिया. आज कांग्रेस भी वही कर रही है. कांग्रेस भी माओवादी की तरह घात लगाकर कहीं भी घुस जाती है. यह देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा. देश को बदनाम करना, सेना को बदनाम करना यह कांग्रेस की आदत रही है. कांग्रेस ने हमेशा हमारे किसानों को धोखा दिया. सिंचाई की योजनाओं को हमेशा लटकाए रखा.
राजस्थान अब सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाला राज्य बन गया है:
ERCP की योजना को फाइलों में अटकाए रखा. हमने उस योजना को धरातल पर लाने का काम किया. हमारा प्रयास है कि राजस्थान में भूजल का स्तर ऊपर उठे. राजस्थान अब सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाला राज्य बन गया है. इसमें भूमिका है पीएम मुफ्त बिजली सूर्यघर योजना की. इस योजना में सरकार सब्सिडी दे रही है, सीधे रुपए खाते में आ रहे हैं. सोलर पैनल लगाने के लिए सीधे 78 हजार रुपए खाते में आ रहे हैं. आज राजस्थान में सवा लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं.
राजस्थान को मिली विकास की बड़ी सौगात
-कुल 16,686 करोड़ की 43 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
-NH और ऊर्जा क्षेत्र की 8,132 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाएं शामिल
-इनमें 2 परियोजनाओं का शिलान्यास और 7 परियोजनाओं का लोकार्पण किया
-4,516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल
-बांदीकुई से जयपुर तक 1,207 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
-दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज भी शामिल
-NH-76 जंक्शन से NH-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन निर्माण कार्य
-प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का किया शिलान्यास