जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मरुधरा आएंगे. 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी अजमेर आएंगे. जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पर साझा की है. उन्होंने बताया कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर की धरा से प्रदेश को ₹23,500 करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे.
शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ 'रोजगार उत्सव' में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी. आदरणीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे मरुधरा
-28 फरवरी को अजमेर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पर जानकारी साझा की
-कहा-'मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है'
-'आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे सौगात'
-'अजमेर की धरा से प्रदेश को 23,500 करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे'
-'लोकार्पण के साथ-साथ 'रोजगार उत्सव' में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी'
-'प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगी'