पोकरण : शहर के बीचों बीच टला बड़ा हादसा, गुजरात के पर्यटकों से भरी बस अचानक धंसी गड्ढे में

पोकरण : शहर के बीचों बीच टला बड़ा हादसा, गुजरात के पर्यटकों से भरी बस अचानक धंसी गड्ढे में

पोकरण : शहर के बीचों बीच बड़ा हादसा टल गया. गुजरात के पर्यटकों से भरी बस अचानक गड्ढे में धंस गई. अचानक बस धंसने से बस में अफरा तफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने यात्रियों को बस से उतर कर जान बचाई. 

पाइप लाइन बिछाने में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही दिखी. ठेकेदार की लापरवाही के चलते बस गड्ढे में धंसी है. गुणवत्ता युक्त कार्य नहीं होने पर लोगों ने पहले ही विरोध जताया था.

5 करोड़ की लागत से शहर में पाइप लाइन बिछाई जा रही है. सूचना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी. सूचना पर पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा. शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर सुभाष चौक के पास की घटना बताई जा रही है.