VIDEO: दिल्ली से जयपुर तक सियासी घमासान, CJP और कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: दिल्ली में CJP और कांग्रेस के प्रदर्शन को काउंटर करने इरादे से देशभर में बीजेपी ने प्रदर्शनों का आगाज कर दिया है.जयपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया. मदन राठौड़ ने कहा कि दिल्ली में हुए प्रदर्शन में पत्थरबाज और भाड़े के टट्टू शामिल थे.प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का उपयोग किया गया और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.

राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी आवास पर प्रदर्शन किए जाने के बाद राजस्थान में भी सियासी पारा परवान पर रहा. सत्ताधारी दल बीजेपी ने हल्ला बोला. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में बीजेपी ने पीसीसी मुख्यालय की ओर कूच किया. कांग्रेस दफ्तर के घेराव के इरादे से बीजेपी ने पैदल मार्च किया .  शहीद स्मारक से पहले बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया. इसके बावजूद बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा,जयपुर देहात अध्यक्ष शंकर गोरा बेरीकेट पार कर गए. बीजेपी का प्रदर्शन दिल्ली में  CJP और कांग्रेस के विरोध में था. राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधा गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के व्यवहार को अमर्यादित बताया और कहा कि  राहुल गांधी 56 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन उनकी सोच और व्यवहार आज भी बचकाने है मदन राठौड़ ने जमाकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ का पक्ष लिया.

BJP मुख्यालय से निकले कार्यकर्ताओ ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे ले रखे थे. नारेबाजी करते हुए गवर्नमेंट हॉस्टल की ओर बढ़े. जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी थी. हालात बिगड़ते देख वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई. खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पानी में भीग गए. मदन राठौड़ ने वाहन पर चढ़कर बेरीकेट पार करने की कोशिश कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया और अनुशासन में रहने का आव्हान किया मदन राठौड़ ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर जुटी भीड़ वास्तव में "पत्थर फेंकने वाली भीड़" है, जिसे कश्मीर और पश्चिम बंगाल से लाया गया ये भाड़े के टट्टू थे.
बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की. अजेय कुमार ने बताया कि आखिर क्यों बीजेपी को जयपुर में प्रोटेस्ट किया इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया साइट्स को जिम्मेदार ठहराया.

पैदल मार्च में बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, भूपेंद्र सैनी , मिथलेश गौतम , पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महिला मोर्चा  प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी, विधायक काली चरण सर्राफ, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक बाल मुकंदाचार्य, सुमन शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, संजय जैन, रवि नैयर, राम लाल शर्मा, निर्मल कुमावत समेत प्रमुख नेता हुए शामिल.