नई दिल्ली : केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. सुबह 8 बजे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुले. हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से मंदिर परिसर गूंज उठा.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की. स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सहयोग की भावना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और यात्रा के नियमों का पालन करने की अपील की.
केदारनाथ धाम के कपाट खुले
-सुबह 8 बजे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद खुले कपाट
-हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा मंदिर परिसर
-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की
-पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
-स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सहयोग की भावना,
-स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और यात्रा के नियमों का पालन करने की अपील