राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए अधिनियम लाने की प्रक्रिया शुरू, खेजड़ी संरक्षण कानून का प्रारूप तैयार करने समिति गठित

राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए अधिनियम लाने की प्रक्रिया शुरू, खेजड़ी संरक्षण कानून का प्रारूप तैयार करने समिति गठित

जयपुरः राजस्थान में राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए अधिनियम लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री की अनुमति से खेजड़ी संरक्षण कानून का प्रारूप तैयार करने समिति गठित की गई. विधि मंत्री जोगाराम पटेल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया. 

राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा समिति में सदस्य, समिति विभिन्न राज्यों के कानूनों, न्यायिक निर्णयों और मौजूदा प्रावधानों का अध्ययन करेगी. स्टेकहोल्डर्स से परामर्श लेकर खेजड़ी संरक्षण के लिए अधिनियम का मसौदा तैयार होगा. राजस्व विभाग प्रशासनिक विभाग रहेगा, समिति एक माह में प्रारूप पेश करेगी.