पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, RDX आधारित IED की बरामद; विस्फोट के लिए पूरी तरह थी तैयार

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, RDX आधारित IED की बरामद; विस्फोट के लिए पूरी तरह थी तैयार

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. मोहाली में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश विफल की गई है. पंजाब पुलिस ने RDX आधारित IED बरामद की है.

बरामद की IED विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार थी. 2.5 किलो RDX से लैस IED को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया है. SSOG ने विदेशी हैंडलर से तार जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अमृतसर के दो आरोपी मोहाली में IED के साथ गिरफ्तार किया है.

सोशल मीडिया के जरिए आरोपी विदेशी हैंडलर के संपर्क में आए थे. आरोपियों को आतंकी गतिविधियों के बदले आर्थिक मदद का लालच दिया गया था. पूरे आतंकवादी नेटवर्क और हैंडलरों की पहचान के लिए जांच जारी है.