जयपुरः प्रदेश में जुलाई में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन व सलूंबर में सामान्य से अधिक बारिश हुई. अजमेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, झालावाड़, झुंझूनूं, नागौर, फलौदी, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक में सामान्य बारिश हुई.
जबकि अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई.