राजस्थान में बारिश का आंकड़ा जारी, 21 स्थान पर दर्ज हुई भारी बारिश, 8 स्थान पर दर्ज की गई भारी बारिश

राजस्थान में बारिश का आंकड़ा जारी, 21 स्थान पर दर्ज हुई भारी बारिश, 8 स्थान पर दर्ज की गई भारी बारिश

जयपुर: राजस्थान में बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया. राजस्थान में 21 स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई. दौसा में भारी बारिश का जोर रहा. 8 स्थान पर भारी बारिश दर्ज की गई. अलवर में 3 बारां में 2 और भरतपुर में 2 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. जयपुर जिले में 10 स्थान पर 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. राजस्थान में 144 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. 

बीसलपुर बांध से जुड़ी ताजा अपडेट: 
बीसलपुर बांध से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. बांध का जलस्तर बढ़कर अब 314.11 RL मीटर पर है. बांध में 24 घंटे में एक सेंटीमीटर पानी की आवक हुई. सितंबर की बारिश अच्छे संकेत दे रही है. बीसलपुर बांध जयपुर, टोंक और अजमेर की लाइफ लाइन है.

प्रदेश के मानसून की ताजा अपडेट:
प्रदेश के मानसून की ताजा अपडेट सामने आई है. राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया. जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर,कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, डीग, सवाई माधोपुर, झालावाड़, ब्यावर और पाली में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया.

प्रदेश के मौसम की ताजा अपडेट:
राजस्थान के मौसम की ताजा अपडेट सामने आई है. आज भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है. कल से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है.हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां नजर है. प्रदेश में 12 व 13 सितंबर से पुनः पूर्वी व दक्षिणी भागों में बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना  है.