राजस्थान में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का कहर, पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू और तेज गर्म हवाओं की चपेट में

राजस्थान में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का कहर, पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू और तेज गर्म हवाओं की चपेट में

जोधपुर: राजस्थान में मौसम के दो रंग नजर आ रहे है. कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का कहर जारी है. पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू और तेज गर्म हवाओं की चपेट में है. मौसम विभाग का 5 जिलों में हीटवेव और 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया.

श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना. जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में बढ़ी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ. अगले दो से तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ने की संभावना है. 

उमस और गर्म हवाओं से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ. 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में फिर आंधी और बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में सावधानी बरतने की सलाह दी.

राजस्थान में मौसम के दो रंग: 
-कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का कहर
-पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू और तेज गर्म हवाओं की चपेट में
-मौसम विभाग का 5 जिलों में हीटवेव और 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
-श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना
-जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में बढ़ी गर्मी से जनजीवन प्रभावित
-अगले दो से तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ने की संभावना
-उमस और गर्म हवाओं से लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल
-11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में फिर आंधी और बारिश के आसार
-मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में सावधानी बरतने की सलाह दी