जयपुर : राजस्थान में 2 और 3 मार्च को ही होली, धुलंडी का अवकाश रहेगा. सरकारी कैलेंडर के हिसाब से 2 और 3 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा. 4 मार्च को अवकाश के लिए प्रस्ताव विचाराधीन नहीं कोई. GAD के सूत्रों के अनुसार इस बारे में न तो कोई मांग विभाग के पास आई और न ही कोई अभी प्रस्ताव है.
उधर कर्मचारी नेता और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि 4 मार्च को अवकाश की मांग कर रहे हैं. दरअसल 2 मार्च की रात को फाल्गुन पूर्णिमा है. 3 मार्च को चंद्रग्रहण है जो कि दोपहर 3.21 से शाम 6.47 तक रहेगा. 3 मार्च की शाम को शुद्धिकरण होगा. इसलिए कुछ ज्योतिषियों के अनुसार रंगों की होली 3 के बजाय 4 मार्च को होनी चाहिए.
जबकि कुछ ज्योतिषयों कि इस दौरान रंगों की होली निषेध नहीं मान रहे हैं. इस असमंजस के बीच रेलवे, स्कूल्स आदि ने अवकाश बदला और 4 मार्च का अवकाश रखा है. वहीं सरकारी ऑफिसों, निगमों, बोर्डों, उपक्रमों के कर्मी असमंजस में हैं. उधर बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी पैतृक गांव के लिए निकल चुके हैं. जहां से 5 मार्च को ही उनके ड्यूटी पर लौटने की संभावना है.