Panchayat Election 2026: सरपंच चुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार ! जोबनेर में दोपहर 3 बजे तक 60.31 प्रतिशत मतदान दर्ज

जयपुरः जोबनेर में सरपंच चुनाव में मतदान ने रफ्तार पकड़ी है. पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच चुनाव को लेकर मतदान जारी है. लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों का उत्साह दिख रहा है. दोपहर 3 बजे तक 60.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. DSP पन्नालाल जांगिड़ और SHO मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है. साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. 

अलवर में पंचायती राज चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 67.94% मतदान हुआ. जिले की 6 पंचायत समितियों में 3.79 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले. रामगढ़ में सर्वाधिक 75.64% मतदान हुआ. मुबारिकपुर में 74.76% और गोविंदगढ़ में 73.01% मतदान हुआ. कठूमर में 66.23% और खेड़ली-सौंखर में 62.36% मतदान हुआ. रैणी में सबसे कम 59.91% मतदान दर्ज किया गया. प्रथम चरण में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान जारी है. 

3 बजे तक जिले में 67.39% मतदान दर्जः
नागौर में गांव की सरकार के लिए मतदान जारी, 3 बजे तक 67.39% मतदान हुआ. नागौर जिले की 7 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक जिले में 67.39% मतदान दर्ज किया गया.       

नागौर : 28 ग्राम पंचायतों में 72.05% मतदान दर्ज
डेह : 23 ग्राम पंचायतों में 69.23% मतदान दर्ज
जायल : 30 ग्राम पंचायतों में 62.59% मतदान दर्ज
खींवसर : 26 ग्राम पंचायतों में 67.96% मतदान दर्ज
मूंडवा : 37 ग्राम पंचायतों में 63.78% मतदान दर्ज
पांचौड़ी : 24 ग्राम पंचायतों में 68.67% मतदान दर्ज
श्री बालाजी-अलाय : 24 ग्राम पंचायतों में 72.64% मतदान दर्ज