जयपुर: पंचायत चुनाव को लेकर सुबह 10 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत सामने आया है. प्रथम चरण के पंच-सरपंच चुनाव में सुबह 10 बजे तक 19.31 प्रतिशत मतदान हुआ. फालोदी के देचू पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे ज्यादा 31.86 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि राजसमंद के कुंभलगढ़ में सबसे कम 10.04 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सपरिवार मतदान किया.
आपको बता दें कि पंचायत चुनाव 2026 के लिए पहले चरण में सरपंच-पंच चुनाव की वोटिंग जारी है. पहले चरण में 16 जिलों में पंच सरपंच के चुनाव हो रहे है. 16 जिलों में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के चुनाव हो रहे है. 3314 सरपंच पद के लिए 16,795 प्रत्याशी मैदान में है. भीलवाड़ा में सर्वाधिक 2,097 प्रत्याशी, डूंगरपुर में 1,594 और जयपुर में 1,525 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
उदयपुर में 1,480, अलवर में 1,251, पाली में 1,221 और कोटा में 1,128 प्रत्याशी मैदान में है. चुनावी क्षेत्रों में कुल 9,886 मतदान केंद्र, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पहले चरण में कुल 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता है. इनमें 43 लाख 86 हजार 768 पुरुष, 41 लाख 20 हजार 511 महिला और 27 थर्ड जेंडर मतदाता है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान के बाद मतगणना होगी.
झालावाड़ : सुबह 10 बजे तक मतदान के आंकड़े आए सामने:
-जिले में सरपंच पद के लिए अब तक 19.08 प्रतिशत मतदान
-अकलेरा में सुबह 10 बजे तक 17.62 प्रतिशत मतदान
-भवानीमंडी में मतदान का आंकड़ा पहुंचा 19.78 प्रतिशत
-डग में 19.56 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
-मनोहरथाना में 19.53 प्रतिशत मतदान,चुनावी प्रक्रिया जारी
नागौर में सुबह 10 बजे तक 28.83% मतदान:
-जिले की 7 पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी
-नागौर में 24.52%, डेह में 22.54% और जायल में 18.89% मतदान
-खींवसर में 22.53%, पांचौड़ी में 22.99% मतदान दर्ज
-मूंडवा में सबसे कम 13.91%, श्री बालाजी-अलाय में सबसे ज्यादा 27.05% मतदान
-मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें, शांतिपूर्ण मतदान जारी
जोधपुर : पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026:
-जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक 24.01% मतदान
-कुल 60,840 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
-जिले की 189 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान
-चुनाव में कुल 2 लाख 53 हजार 445 मतदाता पंजीकृत
-बालेसर पंचायत समिति में सर्वाधिक 25.63% मतदान दर्ज
-आगोलाई में 25.22% और शेखाला में 23.93% मतदान
-शेरगढ़ में 23.81% और चाबा में 23.46% मतदान
-चामू पंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 22.32% मतदान
-जिले की 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित
-चाबा में 5, चामू में 4 और शेखाला में 3 सरपंच निर्विरोध चुने गए
-शेरगढ़ और बालेसर में 1-1 ग्राम पंचायत में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित
बीकानेर पंचायत राज आम चुनाव-2026:
-प्रथम चरण में प्रातः 10 बजे तक सरपंच पद के लिए मतदान एवं मतदान प्रतिशत
-छत्तरगढ़ कुल मतदाता : 68,363,मतदान : 13,784, मतदान प्रतिशत : 20.16
-खाजूवाला: कुल मतदाता : 64,232, मतदान : 15,880, मतदान प्रतिशत : 24.72
-पूगल: कुल मतदाता : 54,400,मतदान : 13,168,मतदान प्रतिशत : 24.21
-रुणिया मुख्यालय बीकानेर,कुल मतदाता : 79,386,मतदान : 19,323,मतदान प्रतिशत : 24.34
सिरोही के आबूरोड से खबर:
-सुबह 10 बजे तक के मतदान के आंकड़े जारी
-43 ग्राम पंचायत के 123 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी
-391 वार्ड में सुबह 10 बजे तक 19.92 प्रतिशत मतदान
-आबूरोड़ में 19.92% मतदान,सबसे आगे
-मंडार में 18.79% मतदाताओं ने डाले वोट
-शिवगंज में 15.57% मतदान दर्ज
-कालंद्री में सबसे कम 12.40% हुआ मतदान
फलोदी से खबर:
-सुबह 10 बजे तक 28.38 प्रतिशत मतदान
जयपुर के रेनवाल से खबर:
-किशनगढ़ रेनवाल में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी
-किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
-सुबह 10 बजे तक 18.84 प्रतिशत मतदान किया गया दर्ज
जयपुर के चौमूं से खबर:
-सुबह 10 बजे तक 18.72% प्रतिशत मतदान
जोबनेर : गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी
-28 ग्राम पंचायतों में लोकतंत्र का महापर्व
-सुबह 10 बजे तक 20.03% मतदान दर्ज
अलवर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 22.56% मतदान:
-अलवर में प्रथम चरण के सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी
-मुबारिकपुर में सर्वाधिक 29.78% वोटिंग
-रामगढ़ में 28.55% और गोविंदगढ़ में 24.29% मतदान
-कठूमर में 19.86% और खेड़ली-सौंखर में 19.59% वोटिंग
-रैणी में सबसे कम 18.67% मतदान दर्ज
अलवर के रैणी से खबर:
-पंचायत समिति रैणी की 48 ग्राम पंचायतों में मतदान
-सुबह 10 बजे तक 18.67 प्रतिशत हुआ मतदान