जयपुर: राजस्थान में चुनाव अभी दूर है. मगर सीएम भजन लाल शर्मा की बजट रिप्लाई में घोषणाएं दूरगामी रही. घोषणाओं के साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सियासी संदेश भी दे दिया. अपने भाषण में सीएम ने विपक्ष को आइना दिखाया. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा 2 लाख से ज्यादा हुई प्रति व्यक्ति आय ये 21 फीसदी बढ़ी है आय. राजस्थान की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही. नगरों के नाम वैदिक संस्कृति का सन्देश देने का काम किया तो साथ ही किसान पुत्र होने का निभाया धर्म.
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को घोषणाएं होली के रंगों से सरोबार रही.
फागुन आया, रंग लाया,
सच का दर्पण संग लाया.
आज सदन में रंग बिखरें हैं ,
सच के चेहरे खुद निखरें हैं
हमने पसीने से रंग घोला,
धरती पर विश्वास बोला.
जनता के हर एक सपने को,
मेहनत से आकार पिरोया.
पसीने से रंग घोला है इसका अर्थ साफ है संघ की शाखा,विद्यार्थी परिषद में सक्रियता, बीजेपी में जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष के सफर में ना रात देखी ना दिन केवल पार्टी के लिए पसीना बहाने का काम किया सिद्धांतों और पंच निष्ठा फैलाने का काम किया. अब मुख्यमंत्री बनकर आम जन के सपनों को सच करने का निभा रहे दायित्व. सीएम भजन लाल शर्मा ने अपने गीत से यही भाव प्रगट किया कैसे उनकी सरकार लोगों का विश्वास जीत रही और राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही. ऐसे मुख्यमंत्री भी है भजन लाल शर्मा जो आरोप प्रत्यारोप की सियासत की भाषा के बीच नेता प्रतिपक्ष को दिल की बात कह देते है.
बड़ी घोषणाओं के जरिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हर वर्ग को छूने का प्रयास किया. महिला, युवा,किसान,मजदूर , दिव्यांग सब पर फोकस रहा चाहे चौथा स्तंभ क्यों ना हो.
मिसिंग लिंक सड़कों के मरमत के लिए 500 करोड रुपए का एक्स्ट्रा प्रावधान
- एससी एसटी किसानों की तर्ज पर अब सभी किसान सोलर प्लांट के लिए लैंड यूज चेंज स्थानीय स्तर पर हो सकेगा
- जयपुर मेट्रो का 42.80 किलोमीटर की लंबाई का 13000 करोड़ की लागत से काम जल्द शुरू होगा
-नई ईडीआर पॉलिसी आएगी
-अगले साल 20 शहरों की टाउन प्लान योजनाएं बनेंगी
-रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएंगी
-पंचायतों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे
-द्रव्यती नदी रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर बनेगी
-पंचायतों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा, पंचायतों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे
-बिजली तारों को अंडरग्रााउंड करने के लिए 100 करोड़
-बरलोतरा में स्किल डवलपमेंट हब बनेगा
-निर्यात बढ़ाने के लिए रिप्स में अधिकतम अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ होगी
-4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम होगा. अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन होगी.
-सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ेगी, अब 1425 रुपए मिलेगी पेंशन
-सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की हे.
-निर्माण श्रमिकों की मौत पर अब एकमुश्त राशि
-निर्माण श्रमिकों की मौत पर अब एकमुश्त राशि का भुगतान होगा. अभी एक साथ पैसा नहीं मिलता.
-5000 आदिवासियों युवाओं को खुद का स्वारोजगार , उद्यम लगाने के लिए ब्याज मुक्त् कर्ज दिया जाएगा
प्रदेश में अब 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी होगा, 25 हजार पद बढ़ाए
सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है. अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलंडर जारी करने की घोषणा की है.
-तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा : माउंट आबू अब आबूराज, जहाजपुर अब यज्ञपुर और कामां का नाम कामवन होगा
-वीबी जीरामजी योजना के लिए श्रमिकों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा
-100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी
- मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा
-2500 दिव्यांगों को फ्री स्कूटी दी जाएगी.
-जरूरतमंद और वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों को जरूरत के लिए अलग-अलग जगह छात्रावास खोले जाएंगे
-जनजातियों के लिए जमीन की रजिस्ट्री करने के प्रावधानों का जिक्र मुख्यमंत्री ने किया
-जनजाति क्षेत्र के युवाओं के लिए महिलाओं के लिए स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चिन्हित कर लोन मुहैया करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा
-जनजाति क्षेत्र के 5000 युवाओं को अपना खुद का काम धंधा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा
-कोटा बूंदी क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के साथ ही तीन को क्रमोन्नत करने की घोषणा
-आधारभूत संरचना के विकास के लिए 1500 करोड रुपए के अतिरिक्त फंड की घोषणा की गई
-गेहूं के लिए MSP के ऊपर प्रति क्विंटल 150 रुपए बोनस देते हुए 2735 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की व्यवस्था होगी
सीएम भजनलाल शर्मा ने दो टूक कहा हम जो लक्ष्य रखते हैं उसे पूरा करके दम लेते हैं.. नेता प्रतिपक्ष तथ्यों पर बात नहीं करते. 34 से ज्यादा नई नीतियां बना कर लागू की. जनता से किए वादे याद कर हम प्रण लेते हैं. 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए राजस्थान मजबूत ग्रोथ इंजन बना है. हम वर्तमान के साथ भविष्य की नीतियां बना रहे है. हम रहें या ना रहें यह राष्ट्र रहना चाहिए.