राजस्थान में बदली मौसमी फिजा, सुबह-शाम भी सर्दी का असर होने लगा कम

राजस्थान में बदली मौसमी फिजा, सुबह-शाम भी सर्दी का असर होने लगा कम

जयपुर : राजस्थान में मौसमी फिजा बदल रही है. सुबह-शाम भी सर्दी का असर कम होने लग गया है. बीते दो दिन से दिन में भी धूप खिलने लगी है. कल प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों का पारा 30 डिग्री से ऊपर रहा.  

वहीं मौसम विभाग से राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने, तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. कल सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री दर्ज हुआ. सबसे कम फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर समेत तमाम जिलों में अच्छी धूप रही.  

प्रदेश में बदली मौसमी फिजा 
-सुबह-शाम भी सर्दी का असर होने लगा कम 
-बीते दो दिन से दिन में भी खिलने लगी धूप 
-कल प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों का 30 डिग्री से रहा ऊपर 
-वहीं मौसम विभाग से राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने,
-तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान
-कल सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री दर्ज
-सबसे कम फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
-जयपुर,उदयपुर,कोटा,अजमेर समेत तमाम जिलों में रही अच्छी धूप