Weather Update: राजस्थान में अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क... 4 संभागों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' हुआ सक्रिय

जयपुरः राजस्थान में अगले 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा. 29-30 अक्टूबर को 4 संभागों में बारिश के आसार है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में मौसम बदल सकता है. कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. 

जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश के आसार है. सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' सक्रिय हो गया है. अगले 48 घंटों में तूफान के और तीव्र होने की संभावना है. 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने के आसार है.      

भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में बदल सकता मौसम
कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती तेज हवाएं
जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश के आसार
सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान में मौसम रहेगा मुख्यतः शुष्क
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' हुआ सक्रिय