जयपुर : सौर ऊर्जा के प्रति विद्युत उपभोक्ताओं का रूझान तेजी से बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व तथा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के मार्गदर्शन में किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में अब तक घरेलू, अघरेलू तथा औद्योगिक श्रेणी में कुल 2,45,317 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा चुके हैं,जो देश में तीसरे नंबर पर है.
केन्द्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और राजस्थान सरकार की 150 यूनिट फ्री बिजली योजना से प्रदेश की जनता काफी प्रभावित है. अब इस योजना का फायदा कहे या डिस्कॉम के प्रयासों का ही परिणाम, जिसके चलते रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर आ गया है. राजस्था में कुल क्षमता 2090 मेगावाट क्षमता के प्लांट लगाए जा चुके है. गुजरात 6,882 मेगावाट क्षमता के साथ प्रथम, महाराष्ट्र 5,442 मेगावाट क्षमता के साथ द्वितीय स्थान पर है. प्रदेश में लगभग 32 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने 10 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के रूफ टॉप सोलर स्थापित किए हैं.
एक दिन में 910 रूफटॉप सोलर प्लांट..!
-पीएम सूर्यघर में टॉप पायदान पर राजस्थान
-प्रदेश में रूफ टॉप सौर प्लांट्स को लेकर लोगों में उत्साह
-अकेले केन्द्र सरकार की पीएम सूर्यघर में लगे 1.77 लाख संयंत्र
-योजना के तहत अब तक 686 मेगावाट क्षमता के लग चुके प्लांट
-जबकि रोजाना औसतन 675 से 700 नए उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ रहे
-पिछले मार्च माह में कुल 20,343 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए
-मार्च माह की 23 तारीख को एक ही दिन में सर्वाधिक 910 सौर ऊर्जा संयंत्र लगे
-पीएम सूर्यघर योजना में देशभर की तुलता करे तो गुजरात, महाराष्ट्र,
-उत्तर प्रदेश और केरल के बाद राजस्थान पांचवें स्थान पर है
रूफटॉप सोलर में हर छह माह में दोगुनी रफ्तार....!
-केन्द्र की पीएम सूर्यघर योजना में टॉप पायदान पर राजस्थान
-पिछले दो साल की बात करें तो हर 6 माह में दोगुना से अधिक लगे प्लांट
-डिस्कॉम आंकड़ों को देखे तो फरवरी, 2024 में इस योजना की हुई शुरूआत
-इसके प्रथम शुरूआती 6 महीनों में मात्र 7,694 उपभोक्ताओं ने लगाया सोलर
-इसके बाद अगले छह माह में 19,45, फिर छह माह में 39,311 तथा
-इसके बाद के छह माह में 68,450 उपभोक्ताओं ने लगाया रूफ टॉप सौर प्लांट
-जबकि इस वर्ष के शुरूआती 3 माह में ही कुल 58,153 उपभोक्ता सोलर से जुड़े
-ऐसे में उम्मीद ये कि इस साल की पहली छमाही में एक लाख से अधिक लगेंगे सोलर
ड़ेढ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के खाते में आई सब्सिडी
-केन्द्र की पीएम सूर्यघर योजना में टॉप पायदान पर राजस्थान
-योजना में रूफ टॉप लगाने के करीब एक से डेढ़ माह के भीतर आ रही सब्सिडी
-उपभोक्ता को 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी राशि खाते में हो रही ट्रांसफर
-अब तक 1 लाख 52 हजार 350 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में आ चुकी सब्सिडी
-केन्द्र से उपभोक्ताओं के खाते में आ चुकी 1185 करोड़ रुपए की सब्सिडी
-इस प्रकार पीएम सूर्यघर के 85 प्रतिशत लाभार्थियों को सब्सिडी मिल चुकी है
150 यूनिट योजना में आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को सब्सिडी
-बात भजनलाल सरकार की तरफ से चलाई जा रही फ्री बिजली योजना से जुड़ी
-योजना में 13141 उपभोक्ताओं को दी जा चुकी 17-17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी
-इस योजना में अब तक 23,273 उपभोक्ताओं ने लगाए सोलर संयंत्र
-योजना में करीब 22 करोड़ 33 लाख रूपए की सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिल चुकी है
-दिसम्बर, 2025 से इस योजना में सब्सिडी वितरण की शुरूआत हुई थी
-पीएम सूर्यघर योजना में अधिकतम 78 हजार रूपए तथा
-150 यूनिट योजना में 17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है
आमजन के रुझान को देखते हुए डिस्कॉम प्रशासन ने रूफ टॉप इंस्टॉलेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं को काफी सरल किया है. डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के निर्देश पर कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिमाह रूफ टॉप सोलर चैंपियन अवॉर्ड प्रारंभ किया गया है. इसके साथ ही एक एसओपी जारी कर इंस्टालेशन की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया गया है. इसके अलावा आवेदन के दौरान किसी प्रकार के शुल्क, बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि, मीटर परीक्षण शुल्क तथा नेट मीटरिंग एग्रीमेंट आदि से उपभोक्ताओं को छूट दी गई. सभी तरह के चार्जेज प्लांट स्थापित होने के बाद बिजली बिल के माध्यम से लेने से प्रक्रिया के चलते अब दोगुनी गति से प्लांट लग रहे है.