जयपुरः प्रदेश के बांधों में जल स्तर का आंकड़ा जारी किया गया है. 1 अप्रैल तक के जल स्तर का आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 52.24 प्रतिशत पानी है. जबकि 30 सितंबर,2025 को 90.50 प्रतिशत पानी था. 6 माह के भीतर बांधों में 38.26 प्रतिशत पानी कम हुआ. प्रदेश के 14 बांध अब तक लबालब भरे हुए है. प्रदेश के 452 बांध आंशिक रूप से भरे हुए है. जबकि 227 बांध 1 अप्रैल तक पूरी तरह सूख चुके है.
प्रदेश में जयपुर जोन के बांधों में सबसे ज्यादा पानी है. जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 60.55 प्रतिशत पानी, कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 59.44 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 50.15 प्रतिशत पानी, उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 45.12 प्रतिशत पानी, भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 30.99 प्रतिशत पानी और जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 28.28 प्रतिशत पानी है.
जलस्तर में गिरावट का आंकड़ा जारीः
15 फरवरी से 31 मार्च तक जलस्तर में गिरावट का आंकड़ा जारी किया है. पिछले डेढ़ माह के दौरान जलस्तर में गिरावट का आंकड़ा जारी किया. डेढ़ माह में कोटा और बांसवाड़ा जोन के बांध तेजी से खाली हुए. जलस्तर की सबसे कम गिरावट भरतपुर जोन के बांधों में हुई. जयपुर जोन के बांधों में 7.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. भरतपुर जोन के बांधों में 6.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. जोधपुर जोन के बांधों में 8.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. उदयपुर जोन के बांधों में 9.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. बांसवाड़ा जोन के बांधों में 13.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज और कोटा जोन के बांधों में 14.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.