राजस्थान मदरसा बोर्ड से 5 हजार से अधिक पैराटीचर्स का रिकॉर्ड गायब ! नियमितिकरण प्रक्रिया पर मंडराए संकट के बादल

राजस्थान मदरसा बोर्ड से 5 हजार से अधिक पैराटीचर्स का रिकॉर्ड गायब ! नियमितिकरण प्रक्रिया पर मंडराए संकट के बादल

जयपुर : राजस्थान मदरसा बोर्ड से 5 हजार से अधिक पैराटीचर्स का रिकॉर्ड गायब हैं. बोर्ड कार्यालय से 2023 की स्क्रीनिंग से जुड़ी मूल पत्रावलियां नहीं मिल रहीं हैं. रिकॉर्ड गायब होने से नियमितिकरण प्रक्रिया पर संकट के बादल मंडरा गए हैं. बोर्ड ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भेजा है.

जिलों में रिकॉर्ड तलाश कर बोर्ड को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. पैराटीचर्स ने नियमितिकरण में देरी की आशंका जताते हुए चिंता व्यक्त की है. बोर्ड सचिव चेतन चौहान ने कहा कि मामला उनके कार्यकाल से पहले का है. रिकॉर्ड मिलने के बाद नियमितिकरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी की जाएगी.

राजस्थान मदरसा बोर्ड से 5 हजार से अधिक पैराटीचर्स का रिकॉर्ड गायब !
-बोर्ड कार्यालय से नहीं मिल रहीं 2023 की स्क्रीनिंग से जुड़ी मूल पत्रावलियां 
-रिकॉर्ड गायब होने से नियमितिकरण प्रक्रिया पर मंडराए संकट के बादल 
-बोर्ड ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भेजा
-जिलों में रिकॉर्ड तलाश कर बोर्ड को उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश
-पैराटीचर्स ने नियमितिकरण में देरी की आशंका जताते हुए व्यक्त की चिंता
-बोर्ड सचिव चेतन चौहान ने कहा- 'मामला उनके कार्यकाल से पहले का है'
-'रिकॉर्ड मिलने के बाद नियमितिकरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी की जाएगी'