अलवर के सरिस्का से खुशखबरी, बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म

अलवर के सरिस्का से खुशखबरी, बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म

जयपुर : अलवर के सरिस्का से खुशखबरी आयी है. बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को जन्म दिया है. अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप में बाघिन और तीनों शावक दिखे हैं. वन विभाग ने कैमरा ट्रैप व ग्राउंड ट्रैकिंग से शावकों की पुष्टि की है.

बाघिन और शावकों की गतिविधि फिलहाल सामान्य है. निगरानी बढ़ाई गई है. तीन नए शावकों के जन्म से सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ी है. 2004-5 में शिकार के कारण सरिस्का से बाघ खत्म हो गए थे. 2008 में रणथंभौर से बाघों के स्थानांतरण के बाद पुनर्वास कार्यक्रम शुरू हुआ. 

अलवर के सरिस्का से खुशखबरी
-बाघिन ST-17 ने 3 शावकों को दिया जन्म
-अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप में दिखे बाघिन और तीनों शावक
-वन विभाग ने कैमरा ट्रैप व ग्राउंड ट्रैकिंग से शावकों की पुष्टि की
-बाघिन और शावकों की गतिविधि फिलहाल सामान्य, निगरानी बढ़ाई
-तीन नए शावकों के जन्म से सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ी 
-2004-5 में शिकार के कारण सरिस्का से खत्म हो गए थे बाघ
-2008 में रणथंभौर से बाघों के स्थानांतरण के बाद शुरू हुआ पुनर्वास कार्यक्रम