भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में भीषण गर्मी का कहर, धोरों की धरा में आसमान से बरस रहे आग के अंगारे

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में भीषण गर्मी का कहर, धोरों की धरा में आसमान से बरस रहे आग के अंगारे

पोकरण : भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है. धोरों की धरा में आसमान से आग के अंगारे बरस रहे है. कुछ दिनों पूर्व बारिश के बाद फिर सूर्य देव आग उगल रहे है. 

तापमान में पिछले दो दिनों में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा. हीट वेव का भी कहर जारी है. 

23 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. सूर्यदेव की तपिस और हीट वेव के चलते लोगों का जीना दुश्वार हुआ. लोग घरों में दुबकने को  मजबूर हुए. बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है.

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में भीषण गर्मी का कहर: 
-धोरों की धरा में आसमान से बरस रहे आग के अंगारे
-कुछ दिनों पूर्व बारिश के बाद फिर सूर्य देव उगल रहे आग
-तापमान में पिछले दो दिनों में 5 डिग्री की हुई बढ़ोतरी
-तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार,हीट वेव का भी कहर जारी
-23 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं
-सूर्यदेव की तपिस व हीट वेव के चलते लोगों का जीना हुआ दुश्वार
-लोग घरों में दुबकने को हुए मजबूर, बाजारो में पसरा सन्नाटा