राजनीति में वंशवाद की राजनीति पर शशि थरूर ने खड़ा किया सवाल, कहा- भारतीय राजनीति परिवारों की जायदाद नहीं

राजनीति में वंशवाद की राजनीति पर शशि थरूर ने खड़ा किया सवाल, कहा- भारतीय राजनीति परिवारों की जायदाद नहीं

नई दिल्ली : राजनीति में वंशवाद की राजनीति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल खड़ा किया है. थरूर ने 'Indian Politics Are a Family Business' लेख में लिखा कि भारतीय राजनीति परिवारों की जायदाद नहीं है.

वंशवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है. समय आया है कि भारत 'वंशवाद की जगह योग्यता' को स्वीकार्यता प्रदान करे. इसके लिए कानूनी रूप से तय कार्यकाल, आंतरिक पार्टी चुनाव जरूरी है, 

साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने जैसे मूलभूत सुधार भी जरूरी हैं. नेहरू-गांधी परिवार को भारत का सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार बताया. उन्होंने आगे लिखा कि इस परिवार की विरासत आजादी के आंदोलन से जुड़ी है.

इसी कारण सोच भी बढ़ी है कि राजनीति कुछ परिवारों का जन्मसिद्ध अधिकार है. इसके साथ उन्होंने देशभर की कई राजनीतिक परिवारों का भी उदाहरण दिया. थरूर के इस लेख को लेकर अब भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना है.