जयपुर: (सत्यनारायण शर्मा, जयपुर) जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है. घटना में एक कार अनियंत्रित होकर रिंग रोड के नीचे गुजरने वाले नाले में गिर गई. घटना में एक ही परिवार के सात सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई है.
राजधानी के शिवदासपुरा थाना इलाके में में एक कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसा शिवदासपुरा थाना इलाके में प्रहलादपुरा के पास शनिवार देर रात हुआ। आज दोपहर अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी दिखाई दी। खाई में पडी कार को देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस मौके पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला. कार के पानी से बाहर आते ही पुलिस अधिकारी भी चौंक गए. एक के बाद एक सात लोगो के शवो को कार से बाहर निकाला गया. उधर सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज भी मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकालकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया.
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बतया की मृतको की शिनाख्त रामराज वैष्णव, पत्नी मधु, डेढ वर्षीय बेटे रुद्र और अजमेर निवासी उनके रिश्तेदार अशोक वैष्णव उर्फ कालूराम, उनकी पत्नी सीमा देवी, बेटे रोहित और तीन साल के पोते गजराज के रूप में हुई है. रामराज टैक्सी चलाते थे। गत बुधवार को अशोक वैष्णव के पिता का निधन हो गया था। शुक्रवार को तीये की बैठक के बाद दोनों परिवार के सात लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। वे अस्थि विसर्जन कर देर रात कार से जयपुर लौट रहे थे। उसी समय शिवदासपुरा इलाके में प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर ओवर स्पीड कार बेकाबू होकर रिंग रोड से 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में गिर गई। पुलिस अधिकारियों की माने तो रिंग रोड पर डिवाइडर के बीच करीब 20 फीट खाली जगह है। इसके बीच में से कार नीचे पानी में गिरी थी.
हादसे के बाद मृतको के शवो को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. लेकिन इस घटना के बाद बड़ा सवाल यह उठता है की रिंग रोड पर डिवाईडर के बीच 20 फीट की जगह खाली क्यों छोडी गई है. क्यों की जब तक इसमें सुधार नही किया जाएगा. तब तक इस स्थान पर ओर भी हादसे होने का डर मंडराता रहेगा.