जयपुर : जयपुर में बॉबी देओल की ‘आश्रम-4’ की शूटिंग चल रही है. कूकस के लग्जरी होटल शिव विलास में सीरीज का सेट बनाया गया है. सेट पर ‘बाबा निराला’ के किरदार में बॉबी देओल की तस्वीरें लगी हुई हैं. प्रकाश झा के निर्देशन में त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल शूटिंग कर रहे हैं.
27 अगस्त से जयपुर में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग शुरू हुई थी. जल्द ही शूटिंग यूनिट को बॉबी देओल जॉइन करेंगे. जयपुर के प्रियंका हॉस्पिटल में भी सीरीज के शॉट फिल्माए गए हैं. चौथे सीजन में कई नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है. जयपुर और आसपास के स्थानीय कलाकारों के भी ऑडिशन लिए गए हैं. कई स्थानीय कलाकारों को बाबा निराला के शिष्यों की भूमिका मिली है.
जयपुर में चल रही बॉबी देओल की ‘आश्रम-4’ की शूटिंग
-कूकस के लग्जरी होटल शिव विलास में बनाया गया सीरीज का सेट
-सेट पर लगी ‘बाबा निराला’ के किरदार में बॉबी देओल की तस्वीरें
-प्रकाश झा के निर्देशन में त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल कर रहे शूटिंग
-27 अगस्त से जयपुर में शुरू हुई थी ‘आश्रम-4’ की शूटिंग
-जल्द ही शूटिंग यूनिट को जॉइन करेंगे बॉबी देओल
-जयपुर के प्रियंका हॉस्पिटल में भी सीरीज के फिल्माए गए शॉट
-चौथे सीजन में कई नए कलाकारों की भी हुई एंट्री
-जयपुर और आसपास के स्थानीय कलाकारों के भी लिए गए ऑडिशन
-कई स्थानीय कलाकारों को बाबा निराला के शिष्यों की भूमिका मिली