भारत दौरे पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, पीएम मोदी ने की मुलाकात, बोले-'हम नए आयाम स्थापित करेंगे'

भारत दौरे पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, पीएम मोदी ने की मुलाकात, बोले-'हम नए आयाम स्थापित करेंगे'

नई​ दिल्ली: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरे पर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने मुलाकात की. दिल्ली के हैदराबाद हाउस से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति ली जे म्युंग की पहली भारत यात्रा है. 

राष्ट्रपति ली का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है. हम नए आयाम स्थापित करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि हम चिप से शिप तक हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे. भारत और कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंध है. औद्योगिक सहयोग पर दोनों देशों के बीच अहम समझौता है. हम फिल्म और गेमिंग में भी नए अवसर पैदा करेंगे.

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति ली जे म्युंग का उनके पहले भारत दौरे पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. राष्ट्रपति ली का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है.

हर चुनौती ने जनसेवा के उनके संकल्प को और सशक्त किया है. भले ही यह उनका भारत का पहला दौरा है, लेकिन भारत के प्रति उनकी आत्मीयता हमारी पहली मुलाकात से ही स्पष्ट रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की मौजूदी में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ.