देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे, राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे, राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार

जयपुरः देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक 12 राज्यों तक मानसून पहुंच गया. पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर किया. दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को तेज आंधी और बारिश हुई. 

इस दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हुए. घटना के बाद तीनों विमानों को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया. केरलम, तमिलनाडु में और पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिन तेज बारिश की चेतावनी है. राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार पहुंच गया है.