नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. संसद के सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा. भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है. युवाओं ने देश का नाम ऊंचा किया.
28 साल के युवाओं ने देश का नाम रोशन किया. विश्व में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य होता जा रह है. अंतरिक्ष तक पहुंचना संयोग नहीं, संदेश है. पश्चिम एशिया संकट का असर दुनिया पर है. युद्ध की वजह से तेल सप्लाई पर असर हो रहा है. युद्ध की वजह से दुनिया में ऊर्जा संकट आ गया है.
युद्ध के बावजूद भारत की विकास दर 7.7 फीसदी है. संसद का चलना देश के लिए जरूरी है. जहां तथ्य और तर्क वहां तूफान की जरूरत नहीं है. आशा करता हूं तथ्य और तर्क के साथ चर्चा होगी. देश के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सकारात्मक सोच बहुत ज़रूरी है. हमारे सदन में बहुत अनुभवी सांसद हैं. वे चाहे किसी भी पार्टी से हों, उनके पास अनुभव का भंडार है.
ऐसे समय में, संसद और देश दोनों को ही उनके अनुभव और ज्ञान की ज़रूरत है. हर आवाज़ को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो. मैं सभी सांसदों से इस सदन की कार्यवाही में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह करता हूं. देश ने स्पीड पकड़ ली है, युवा चाहते हैं देश आगे बढ़े. देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है.