चित्तौड़गढ़ में 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी और उमस से लोगों को मिली जबरदस्त राहत

चित्तौड़गढ़ में 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी और उमस से लोगों को मिली जबरदस्त राहत

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिले में बिजली गिरने और मेघ गर्जन की चेतावनी से सतर्कता बढ़ी है. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. गर्मी और उमस से लोगों को जबरदस्त राहत मिली. 

चित्तौड़गढ़ शहर में 63 एमएम बारिश से मौसम सुहाना हुआ. कपासन,निंबाहेड़ा,भदेसर सहित कई क्षेत्रों में जमकर मेघ बरसे. सड़कों,खेतों और जलाशयों में बारिश का पानी पहुंचा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जिले में मौसम का मिजाज बदला. किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई.