जयपुर: दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन से जुड़ी खबर मिल रही है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन वर्ष 2026-27 दलहनी, मोटे अनाज, न्यूट्री-सिरियल्स (बाजरा व ज्वार) और गेहूं फसलों के अनुदानित दर पर प्रमाणित बीज वितरण होगा. दलहनी व न्यूट्री-सिरियल्स (बाजरा व ज्वार) फसलों के प्रमाणित बीज उत्पादन, प्रमाणीकरण शुल्क के दिशा-निर्देश जारी किए गए. कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने दिशा-निर्देश जारी किए. दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत सभी जिलों में अनुदान मिलेगा. मूंग, मोठ, उड़द, अरहर, मसूर व चना फसल पर अनुदान मिलेगा.
मोटा अनाज के लिए चयनित जिलों को अनुदान मिलेगा. मक्का के लिए बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, सलूंबर, राजसमंद, झालावाड़ व बारां को अनुदान मिलेगा. जौ के लिए भीलवाड़ा, जयपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, अजमेर, हनुमानगढ़, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन जिले को अनुदान मिलेगा. न्यूट्री सिरियल्स (बाजार-ज्वार) के भी चयनित जिलों को अनुदान मिलेगा.
बाजरा के लिए अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझूनूं, जोधपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, डीग, डीडवाना, कुचामन, ब्यावर, बालोतरा, फलौदी, खैरथल, कोटपूतली-बहरोड़ सहित 28 जिले शामिल है. ज्वार के लिए अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली, टोंक व ब्यावर जिले को अनुदान मिलेगा. गेहूं के लिए बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, डूंगरपुर, दौसा व डीग को अनुदान मिलेगा.