चारधाम यात्रा की शुरुआत आज से, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलेंगे कपाट, जानें क्या रहेगा समय

चारधाम यात्रा की शुरुआत आज से, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलेंगे कपाट, जानें क्या रहेगा समय

नई दिल्लीः आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. श्रद्धालुओं के लिए दोनों धामों के कपाट खुलेंगे. दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 बजे खुलेंगे. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे.

वहीं केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी हो गई है. हेलीकॉप्टर सेवाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी. कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियों को संचालन की अनुमति दी गई है.