VIDEO: दिल्ली आंदोलन और सोशल मीडिया, बीजेपी दे रही सोशल मीडिया के जरिए जवाब, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: दिल्ली आंदोलन में प्रदर्शनकारियों का सबसे बड़ा वेपन बना हैं सोशल मीडिया.सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन चलाया जा रहा और सेट किया जा रहा नैरेटिव.सोशल मीडिया की ताकत को जानने वाली बीजेपी ने भी काउंटर के लिए आक्रामक काउंटर की रणनीति बनाई है.कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों को उछाला जा रहा और पेपर लीक के बाद हुई नीट परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के बयानों को सामने लाया जा रहा.

नीट को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में सोशल मीडिया ने अब तक प्रमुख भूमिका निभाई हैं.केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन का बीज बोया गया था और नैरेटिव सेट किया गया.बीजेपी ने भी काउंटर करने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया हैं.बीजेपी  डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और रणनीतिक कैंपेन का आक्रामक उपयोग कर रही है पार्टी का आईटी सेल और नेतृत्व जमीन पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों की काट के लिए सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार अभियान चला रहा है.

बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया पर यह नैरेटिव सेट किया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन केवल छात्रों का स्वतःस्फूर्त आंदोलन नहीं, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश या अराजक तत्व हैं प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा या हंगामे के वीडियो क्लिप्स को डिजिटल माध्यमों से प्रसारित कर यह संदेश दिया जा रहा है कि भीड़ नियंत्रण से बाहर और अराजक थी. 

राजस्थान बीजेपी के सोशल मीडिया ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान भी वायरल कर रखा है जब वो शिक्षा मंत्री थे. कॉकरोच पार्टी के सोशल मीडिया अभियान को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया और IT सेल को जबरदस्त एक्टिव कर दिया हैं.राजस्थान के बीजेपी और सोशल मीडिया सेल ने रणनीति काउंटर की.