बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहले दिन करीब 7 हजार लोग करेंगे दर्शन

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहले दिन करीब 7 हजार लोग करेंगे दर्शन

नई दिल्लीः बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है. बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में कपाट खुले. सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने. कपाट खुलने पर मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने जयकारे लगाए. 

पहले दिन -4 डिग्री तापमान के बीच करीब 7 हजार लोग दर्शन करेंगे. मंदिर को करीब 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया.