झालावाड़: मौसम विभाग ने झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवकाश घोषित किया.
कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया. जिले में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है. कालीसिंध डेम के तीन गेट खोलकर 30714 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है.
वहीं छापी डेम और राजगढ़ डेम के भी एक एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है. बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
झालावाड़ से खबर:
-मौसम विभाग ने दी झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी
-भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित
-जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवकाश किया घोषित
-कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित
-जिले में 3 दिन से हो रही है तेज बारिश
-कालीसिंध डेम के तीन गेट खोलकर 30714 क्यूसेक पानी की निकासी जारी
-वहीं छापी डेम और राजगढ़ डेम के भी एक एक गेट खोलकर की जा रही पानी की निकासी
-बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर