जयपुर: SMS स्टेडियम में लाइट-क्रिकेट-एक्शन ! जयपुर में आज अपना राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला खेलेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला होगा. शाम को 7.30 बजे मुकाबला शुरू होगा. दोनों टीमों के धाकड़ सलामी बल्लेबाज दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे. राजस्थान के यशस्वी और वैभव बेहद अच्छे फॉर्म में है.
वहीं, हैदराबाद के हेड और अभिषेक टूर्नामेंट में तूफानी अंदाज दिखा रहे है. दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला जीत चुकी है. हालांकि गत 4 मुकाबलों में राजस्थान पर हैदराबाद भारी पड़ चुकी है. राजस्थान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों से बेहतर करने की उम्मीद है.
हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस के जुड़ने से टीम और मजबूत हुई. राजस्थान के गेंदबाज रविंद्र जडेजा, आर्चर, बर्गर और रवि बिश्नोई भी बेहतर फॉर्म में है. लाइव स्कोर देखने के लिए आप फर्स्ट इंडिया प्लस OTT डाउनलोड करें. फर्स्ट इंडिया प्लस OTT पर आप पल-पल का अपडेट देख सकते है.