तेजी से आगे बढ़ रही 'मानसून एक्सप्रेस', दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में पकड़ ली रफ्तार

तेजी से आगे बढ़ रही 'मानसून एक्सप्रेस', दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में पकड़ ली रफ्तार

जयपुर: 'मानसून एक्सप्रेस' तेजी से आगे बढ़ रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में रफ्तार पकड़ ली. शनिवार को गोवा और तमिलनाडु को कवर करते हुए महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश पहुंचा. 

मानसून गोवा के बाकी हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा. तीन दिन के भीतर सात राज्यों तक पहुंच चुका है. मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद है. 

4 जून को केरल में मानसून ने दस्तक दी थी. केरल में बारिश के कारण वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद कर दिए. आज केरल, गोवा,पुदुचेरी, छत्तीसगढ़, पश्चिम राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. 

तेजी से आगे बढ़ रही 'मानसून एक्सप्रेस': 
-दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में पकड़ ली रफ्तार 
-शनिवार को गोवा और तमिलनाडु को कवर करते हुए महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश पहुंचा
-गोवा के बाकी हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा मानसून 
-तीन दिन के भीतर सात राज्यों तक पहुंच चुका 
-मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद 
-4 जून को केरल में मानसून ने दी थी दस्तक 
-केरल में बारिश के कारण वायनाड और कासरगोड में स्कूल कर दिए बंद 
-आज केरल, गोवा,पुदुचेरी, छत्तीसगढ़, पश्चिम राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट