जयपुर : शेयर बाजार में आज भी गिरावट रही. सुबह की तेजी अधिक नहीं टिकी. अमेरिका-इजरायल-ईरान में तनाव, कमजोर मानसून की आशंका और
विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने शेयर बाजार का मूड बिगाड़ा. आज दिन भर शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा.
सुबह हरे रंग में खुले बाजार, दोपहर 11 बजे बाद गिरावट आई. सोमवार को BSE सूचकांक में 1,164.25 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 375.75 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. BSE सूचकांक में सोमवार सुबह 590 अंकों की मजबूती थी, बाद में बिकवाली दबाव आया. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 508.40 अंकों की गिरावट रही.
74,267.34 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.68 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में आज 165.15 अंकों की गिरावट रही. 23,382.60 अंक पर सोमवार को NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में आज 0.70 फीसदी की मंदी आई.
सोमवार को NSE में 3,452 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,151 कंपनियों के भावों में सुधार रहा, 2,202 कंपनियों में गिरावट आई. 99 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों को सतर्कता बरतने की कारोबारी सलाह दे रहे है.