बीसलपुर बांध के अगस्त में लबालब होने का रहेगा इंतजार, जानिए राजस्थान के बांधों का वर्तमान जलस्तर

बीसलपुर बांध के अगस्त में लबालब होने का रहेगा इंतजार, जानिए राजस्थान के बांधों का वर्तमान जलस्तर

जयपुर: राजस्थान के बांधों का वर्तमान जलस्तर का आंकड़ा सामने आया है. 24 घंटे के दौरान कुल भराव क्षमता में 61.85 MQM की बढ़ोतरी हुई. बांधों में कुल भराव क्षमता का अब 46.67 प्रतिशत पानी आया. हालांकि पिछले साल आज के दिन था 70.66 प्रतिशत पानी आया. जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 47.72 प्रतिशत पानी आया. भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 25.56 प्रतिशत पानी आया. जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 18.27 प्रतिशत पानी आया. कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 59.04 प्रतिशत पानी आया. बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 45.89 प्रतिशत पानी आया. उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 37.15 प्रतिशत पानी आया.

लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से खुशी का इंतजार: 
जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से खुशी का इंतजार है. पिछले साल आज ही के दिन बांध लबालब हुआ था. बांध के दो गेट 315.50 RL मीटर पर खोलने पड़े थे, लेकिन आज बांध का जलस्तर 313.62 RL मीटर पर है. बांध में कुल भराव क्षमता का 66.31% ही पानी आया. बांध के भराव क्षेत्र में त्रिवेणी के पानी को भी बांध तक पहुंचने का इंतजार है. हालांकि हर बार अगस्त में ही बांध छलकता रहा, तो इस बार भी अगस्त में बांध के लबालब होने का इंतजार रहेगा. 

पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी:
राजस्थान के मानसून से जुड़ी खबर सामने आया रही है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. राजस्थान में 12 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई. सलूंबर और उदयपुर में बारिश का जोर रहा. प्रदेश में 31 स्थानों पर 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ के गंभीरी बांध में 57 एमएम बारिश दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ के ही बस्सी बांध में 50 एमएम बारिश दर्ज हुई. उदयपुर के झाडोल बांध में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई.