जयपुर: राजस्थान में आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज राहत की उम्मीद है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में अलर्ट जारी किया.
आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. कई जगह ओलावृष्टि की भी आशंका है. इस सिस्टम का असर प्रदेश में 14 जून तक रहने की संभावना है. वहीं पिछले 24 घंटों में आसमान साफ रहा और सभी शहरों में धूप रही.
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री दर्ज हुआ. कल 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा.
राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज:
-गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आज राहत की उम्मीद
-नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में होगा बदलाव
-मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में अलर्ट
-आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी,कई जगह ओलावृष्टि की भी आशंका
-इस सिस्टम का असर प्रदेश में 14 जून तक रहने की संभावना
-वहीं पिछले 24 घंटों में आसमान साफ रहा और सभी शहरों में धूप रही
-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़,
-जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री हुआ दर्ज
-कल 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ श्रीगंगानगर रहा सबसे ज्यादा गर्म