नई दिल्ली: कारगिल विजय दिवस आज है. 26 जुलाई को सम्मान के साथ करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. भारतीय सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति को सम्मानित करने का अवसर है. पाकिस्तान के घुसपैठियों के भारतीय जांबाज सैनिकों ने छक्के छुड़ाए थे.
पाकिस्तान ने करगिल सेक्टर में गुप्त रूप से सैनिक और आतंकवादी भेजे थे, ताकि भारत के रणनीतिक क्षेत्रों पर कब्जा किया जा सके. लेकिन भारतीय सेना के अदम्य साहस से पाकिस्तान के पसीने छूटे. बर्फीले मौसम और कठिन चढ़ाई के बावजूद भारतीय सेना ने अतुलनीय वीरता दिखाई.
26 जुलाई 1999 को आधिकारिक रूप से युद्ध समाप्त हुआ था. भारत ने अपने 527 वीर सपूतों को खो दिया, जबकि 1363 जवान घायल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीर जवानों को नमन किया.