18 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, 9 सितंबर को इन सभी निकायों में होगा मतदान

18 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, 9 सितंबर को इन सभी निकायों में होगा मतदान

जयपुर : चौमूं, शाहपुरा नगर परिषद सहित 18 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. 9 सितंबर को इन सभी निकायों में मतदान होगा. कल भवानी निकेतन परिसर से रवाना मतदान दल होंगे. 

भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से मतदान दलों की रवानगी होगी. कल 8 सितंबर को पहली पारी में सुबह 7 बजे से फुलेरा-सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, मनोहरपुर, नरैना, दूदू, फागी, चाकसू के लिए मतदान दल रवाना होंगे.

दूसरी पारी में सुबह 11 बजे से जोबनेर, खेजरोली, चौमूं, कालाडेरा, बगरू, बस्सी-कानोता, जमवारामगढ़ और वाटिका के लिए मतदान दलों की रवानगी होगी. सभी 18 निकायों की मतगणना 14 सितंबर को संबंधित निकाय मुख्यालय पर होगी.