जयपुरः आज खग्रास चंद्रग्रहण है. ऐसे में गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन और झांकियों के समय में बदलाव किया गया है. मंगला झांकी सुबह 4 बजे से 6:30 बजे तक हुई. धूप झांकी सुबह 7:00 बजे से 8:45 बजे तक, श्रृंगार झांकी सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक और राजभोग झांकी प्रातः 10:45 बजे से 11:30 बजे तक रहेगी.
खास बात यह है कि ग्रहण पर्वकाल में ठाकुर जी के दर्शनों के लिए मंदिर के पट खुले रहेंगे. दोपहर 3:15 बजे से सायं 6:50 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. हालांकि ग्वाल, संध्या और शयन झांकी में दर्शन नहीं होंगे. ग्रहणकाल के दर्शन के बाद अगले नियमित दर्शन कल मंगला झांकी में होंगे.